गेँहू की पराली जलाने से अरहर का बोझ, पेड़ व बॉस जल गया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार के अपराहन लगभग 3 बजे गेँहू की पराली जलाने से आग लगी कि घटना में अरहर का बोझ व बॉस तथा पेड़ जल गया। लगभग 4 किलोमीटर की एरिया में आग पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलमा के तरफ से गेँहू का डंठल जलाने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग लगभग चार किलोमीटर तक के खेत को अपने आगोश में ले लिया। तेज हवा के कारण आग की लपटों ने चन्दाडीह में बागीचे व बॉसवारी को भी पकड़ लिया बड़ी मश्क्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा ईंजन चालू करके पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया गया। तब तक अभय मिश्र का बॉस व पेड़ जल गए। वही सोनाडीह गांव में पन्नालाल पुत्र फौजदार की खेत मे काटकर बोझ बांधकर रखी गयी अरहर अज्ञात कारणों से लगी आग से जलकर राख हो गयी। आग बुझाने में सोनू यादव, अशोक यादव ,जयप्रकाश यादव ,मोनू आयुष यादव, ठाकुर यादव, संजय यादव ,रामकुमार यादव, प्रदीप यादव आदि ने अथक प्रयास किया।ग्रामीणों द्वारा फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर नही पहुँचा।
