नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास में अवैध वसूली करने वाले डूडा के जेई और सर्वेयर को हटाने की मांग किया है

बिल्थरारोड। नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने के नाम पर डूडा द्वारा नियुक्त जेई डेविड और सर्वेयर सत्यप्रकाश सिंह द्वारा अवैध रूप से गरीब, असहाय पात्रों से धन की वसूली करने पर नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण को पत्र देकर इनके खिलाफ आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। परियोजना अधिकारी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि जेई डेविड और सर्वेयर सत्यप्रकाश सिंह दोनों प्राइवेट कर्मचारी है। आवास पास करने के नाम पर नगर के लोगो से अवैध धन की वसूली कर रहे है। पात्र व्यक्तियों का कहना है कि जेई द्वारा कहा जा रहा कि पैसा नही दोगे तो सूची से नाम काट दिया जायेगा। पूर्व में भी जेई डेविड यहाँ रहे है उस समय भी भ्रष्टाचार करने की शिकायत होने पर हटा दिया गया। दुबारा इनकी यहाँ नियुक्ति की गई है। और पुनः नगर के लोगो से आवास के नाम पर अवैध धन की वसूली की जा रही है। जिससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होनें ऐसे भ्रष्ट जेई और सर्वेयर को इस नगर पंचायत से तुरन्त हटाने की मांग किया है। ताकि प्रधानमंत्री आवास का कार्य सुचारू रूप से भ्रष्टाचार मुक्त चल सके। चेयरमैन द्वारा दिये गए पत्र पर नगर के सभी सभासद गणों के भी हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *