आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क दुर्घटना में दूसरे युवक मनीष गुप्ता की इलाज के दौरान मौत

बिल्थरारोड । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के पास शनिवार की भोर में  हुए भीषण सड़क दुर्घटना में नगर निवासी एक युवक अमित मद्देशिया उर्फ धन जी 24 वर्ष पुत्र  अंजनी मद्देशिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही तीन घायलों में मनीष गुप्ता की भी मौत रविवार को हो गई ।   ज्ञात हो कि घटना के दौरान एक युवक की मौत के बाद अन्य तीन युवक बेल्थरा रोड निवासी राजन जायसवाल 24 वर्ष , मनीष गुप्ता 24 वर्ष एवं शिवम् कन्नौजिया 25 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका आजमगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा । जिसमे रविवार को सुबह दस बजे  इलाज के दौरान मनीष गुप्ता की भी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारो युवक पिछले 29 दिसम्बर से ही नये साल पर जश्न मनाने नैनीताल गए थे और सड़क मार्ग से क्रेटा चारपहिया वाहन से करौली बाबा के दर्शन के बाद नैनीताल से वापस आ रहे थे। इस बीच उनकी तेज रफ्तार गाड़ी आजमगढ़ के पास शनिवार भोर में लगभग साढ़े तीन बजे घने कुहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर क्रेटा कर सड़क के किनारे खड़ी कंटेनर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस घटना में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। इस घटना को लेकर परिजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी ।  दुर्घटना में शामिल दूसरे युवक मनीष की मौत की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *