आगामी होली व शबे बरात के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी में पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न

राजन मद्धेशिया
बिल्थरारोड /
आगामी होली व शब्बे बरात पर्व को लेकर सीयर चौकी में क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों व नगर पंचायत के व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक आहूत की गई।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से गांवों में होली व शब्बे बरात पर होने वाली समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया।वहीं कहा कि चुनाव के बाद का परिदृश्य काफी बदल गया है।त्योहार पर चुनावी रंजिश को लेकर गांवों में कोई विवाद नहीं होना चाहिए।कहीं विवाद की स्थिति लगे तो एक जिम्मेदार जनप्रतिधि के तौर पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।कहा कि त्योहार पर गांवों में यथासम्भव साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें।अफवाहों पर ध्यान न दें।कहा कि पर्व पर किसी प्रकार की छेड़खानी ,किसी वर्ग सम्प्रदाय पर छींटाकशी नहीं होनी चाहिए।आप लोग गांव में लोगों को समझा बुझा कर समस्या का हल करें।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना है।साथ ही सभी ग्राम प्रधानों का विधान सभा चुनाव को थाना क्षेत्र में बिना विवाद के सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने में धन्यवाद ज्ञापित किये । सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल ने विश्वास दिलाया कि हम सभी लोग मिलकर के आपस में एक दूसरे का सहयोग करेंगे और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कहीं कोई बवाल होता है तो सीयर चौकी मैं तुरंत सूचित करें। इस अवसर दुर्गा प्रसाद जयसवाल मधुलाला,प्रशांत जयसवाल मंटू, खालिद जहीर ,सुनील कुमार टिंकू, आलोक कुमार गुप्ता , उपेंद्र गुप्ता , रामानंद राजभर, राम भवन यादव आदि मौजूद रहे ।
