उभांव थाना क्षेत्र में अर्टिगा–स्विफ्ट की भीषण टक्कर, कांस्टेबल की मां गंभीर रूप से घायल, बच्चे बाल-बाल बचे

बिल्थरा रोड / गाजीपुर जनपद के मीरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एवं देवरिया जनपद के बरहज थाने में तैनात कांस्टेबल शैलेश कुमार मंगलवार की सुबह अपनी माताजी दुर्गावती देवी (60 वर्ष), पत्नी रविंद्र नाथ तथा बच्चों पीहू गौतम (6) और अक्षिता गौतम (8) के साथ स्विफ्ट कार से गाजीपुर से देवरिया जा रहे थे।
इसी दौरान उभांव थाना क्षेत्र के बिङहरा गांव के ठीक सामने, सुबह करीब 7 बजे, विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार से स्विफ्ट की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
हालांकि हादसे में कांस्टेबल की माताजी दुर्गावती देवी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
वहीं अर्टिगा कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। सूचना पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, वहीं समय पर एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *