गर्मी से राहत के लिए सरकार तुरंत उपाय करे, अमृत सरोवरों में पानी नहीं है- नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर।

बिल्थरारोड। भीषण गर्मी से आमजन परेशान हो गए है। साथ ही जलाशयों में पानी नही होने से पशु पक्षी बेहाल है। गर्मी की समस्या को लेकर इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के वर्तमान सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने अधिकारियों से बात कर प्रेस नोट जारी कर कहा की भीषण गर्मी में आदमी,पशु,पक्षी सब परेशान है विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है, नहरों में पानी नहीं है। सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी के माध्यम जोर शोर से बनाए गए अमृत सरोवरों में पानी नहीं है ।कहा कि पशु पक्षी पानी बिना मर रहे है, गर्मी से बच्चे जवान, बूढ़े सब बीमार हो रहे है अस्पतालों में भारी भीड़ हो रही है सरकार ने हिट वेब से निपटने की योजना नहीं बनाई है। उन्होंने अधिकारी ,सरकार से तुरंत नहरों, पोखरों,नहरों में पानी का इंतजाम करे ,अस्पतालों में डॉक्टर तथा दवा का पोख्ता इंतजाम तथा विद्युत कटौती से निजात की मांग की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *