जमीनी विवाद को लेकर के दो पक्षों में मारपीट एक रेफर!

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षो में आपस में मारपीट हो गयी। जिसमे दोनों पक्षो से एक एक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार अपराहन बाद लगभग साढ़े 4 बजे मुजौना गांव निवासी जहीर और फिरोज में तार घेरने को लेकर आपस मे विवाद होने पर दोनों पक्षो से ईंट पत्थर चलने से एक पक्ष से इम्तियाज अंसारी 20 वर्ष पुत्र जाहिर और दूसरे पक्ष से अफजल 25 वर्ष पुत्र फिरोज गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। इम्तियाज की स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
