छठ पूजा की खरीदारी के लिए ग्रामीण अंचलों से उमड़ी भीड़, आकर्षक रंगों में सजी है फलों की दुकानें

बिल्थरारोड। छठ पूजा को लेकर फलों व अन्य समानो की खरीदारी के लिए नगर और ग्रामीण अंचलों से शनिवार को फलों की दुकानों पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फल विक्रेताओं द्वारा अनेक प्रकार के फलों से अपनी अपनी दुकानों को विभिन्न आकारों में सजाया गया है। साथ ही छठपूजा में गन्ना के महत्व को देखते हुए बाजार में कई स्थानों पर भारी मात्रा में गन्ना रखकर व्यापारी बेच रहे है। ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा वैरियर लगाकर नगर मे चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी थी। नगर में बीच- बीच मे सुरक्षा की दृष्टि से महिला व पुरूष कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह द्वारा मुख्य मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गयी है । चौकी प्रभारी मदनलाल भी दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *