सर्द हवाओं और कुहरे ने ठंड बरपाना शुरू कर दिया है, नही हुए भगवान भास्कर के दर्शन

बिल्थरारोड । चल रही सर्द हवाओं और कुहरे ने ठण्ड का कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नही हुए। रात्रि से चल रही सर्द हवाओं और कुहरे के चलते सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी ।  चिड़ियों की चहचहाहट भी नही सुनाई पड़ रही थी।  अचानक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से बे-सहारा गरीब निराश्रित लोगों की परेशानीयां बढ़ने लगी है।  ठण्ड से बचने के लिए लोग  अलाव तापते नजर आये।  नगर पंचायत की तरफ से रेलवे चौराहा मानस मंदिर के पास , चौधरी चरण सिंह तिराहा ,बस स्टेशन ,कृषि मंडी  व अन्य स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। अभी गरीब व असहाय लोगो को कम्बल वितरण नही किया जा रहा है।वही ग्रामीण अंचलों में प्रशासन की ओर से ठण्ड से बचने के लिए किसी प्रकार का प्रबंध नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *