उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से गम्भीर रूप से झुलसी अनिता वर्मा 36 वर्ष ने 10 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में 10 दिन पूर्व खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से गम्भीर रूप से झुलसी अनिता वर्मा 36 पत्नी भीमेन्दर वर्मा ने मऊ के शारदा नारायण अस्पताल में सोमवार की रात्रि दम तोड़ दिया। लोगो के सहयोग से इलाज चल रहा था । ज्ञात हो कि बीते 26 अगस्त की शाम लगभग 8 बजे कड़सर गांव निवासी पन्नालाल वर्मा के घर सिलेंडर पर खाना बन रहा था । खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गयी यह देख उनकी बहू अनिता ने शोर मचाया तो अन्य लोग दौड़ कर आ गए इसी बीच सिलेंडर फट गया । जिससे पन्नालाल वर्मा 70 वर्ष पुत्र स्व विश्वनाथ वर्मा, मोतीसरी देवी 65 वर्ष पत्नी पन्नालाल भूपेन्द्र वर्मा 34 वर्ष पुत्र पन्नालाल वर्मा, अनिता वर्मा 36 वर्ष पत्नी भीमेन्दर वर्मा, आरती वर्मा 32 वर्ष पत्नी भूपेन्द्र वर्मा गम्भीर रूप से झूलस गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर विक्रम सेन सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र वर्मा 34 वर्ष और अनिता वर्मा 36 वर्ष को स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। जिसमे अनिता 36 वर्ष की मऊ के शारदा नारायण अस्पताल में इलाज के दौरान 10 दिन बाद मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ग्रामीणों सहित परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *