क्षेत्र के चंदाडीह स्थित मातेश्वरी सोनकली देवी मातु जी महारानी मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ के समापन के उपरांत लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के चंदाडीह स्थित मातेश्वरी सोनकली देवी मातु जी महारानी मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य पंडित संजय शास्त्री की देखरेख में विद्वान आचार्यों ने मानवता के कल्याण के लिए यज्ञ में पावन आहुतियां प्रदान की। गोरक्ष पीठ के मानस मर्मज्ञ पंडित अनुराग शास्त्री व झांसी के पण्डित संतोष रामायणी के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा को सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथा वाचकों ने गीत- संगीत के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के कल्याणकारी स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि राम कथा को सुनने से मन निर्मल हो जाता है तथा ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति होती है। उन्होंने महाबली हनुमान की भक्ति- भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि हनुमानजी के स्मरण मात्र से भय समाप्त हो नव स्फूर्ति का संचार होता है। कथावाचकों का सारगर्भित प्रवचन सुन श्रद्धालु भाव- विभोर हो राम के जयकारे लगाए। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर पुजारी पंडित आनंद पांडेय, विनय मिश्र, अवधेश मिश्र, चंद्रभूषण वर्मा, निक्कू पांडेय, पारसनाथ मिश्र, शशि भूषण, कृष्णानंद, सदानंद मिश्र, रामप्यारे, मुन्ना, नायब सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *