मिट्टी लदे ट्रैक्टर – ट्राली को चलाते समय नीचे गिरने से एक 16 वर्षीय ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल।

संकेतिक गूगल फोटो

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से मिट्टी खनन व बिना लाइसेंस धारियों द्वारा ट्रैक्टर – ट्राली से मिट्टी ढुलाई का कार्य जोरो पर है। सोमवार के अपराहन बाद लगभग 6 बजे चैनपुर बहुता में एक 16 वर्षोय किशोर विशाल पुत्र प्रभुनाथ राजभर ट्रैक्टर चला रहा था अचानक वह नीचे गिर गया उसके ऊपर से मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली पार कर गया। जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रैक्टर मालिक द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। चार माह पूर्व में भी मिट्टी ढुलाई एक मासूम ट्रैक्टर ट्राली की भेंट चढ़ गया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गया। इसके बाद भी पुलिस द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली मालिको पर कोई करवाई नही हुई। पुलिस द्वारा कोई करवाई नही करने से अनाधिकृत रूप से मिट्टी खनन का कार्य जारी है। बिना नम्बर रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर ट्राली धड़ले से क्षेत्र में चल रही है। अगर समय रहते पुलिस ऐसे वाहन मालिकों पर करवाई नही करती है तो इस तरह की घटनाएं घटित होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *