टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत! मचा कोहराम

कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे एक ही परिवार के है। टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे घर से बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टाफियां व सिक्के मिले। बच्‍चों ने स‍िक्‍के तथा टाफी उठा ल‍िए। फिर रसगुल के तीन बच्चे मंजना (7), स्वीटी (5), समर (3) तथा रसगुल की बहन खुशबू का पांच वर्षीय बेटा आयुष (5) ने टॉफी खा लिए। टॉफी खाने से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बच्चों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही चारों की मौत हो गई। परिजन तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

अनिल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *